Home » Uncategorized » संगड़ाह-राजगढ़ क्षेत्र में बस सेवाओं को बंद करने से जनता में रोष….

संगड़ाह-राजगढ़ क्षेत्र में बस सेवाओं को बंद करने से जनता में रोष….

संगड़ाह : उपमंडल संगड़ाह-राजगढ़ क्षेत्र में परिवहन निगम द्वारा चलाई जाने वाली दो बसों की सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इस निर्णय ने कशलोग, टिकरी, अरट, और दो सड़का जैसे कई गांवों के निवासियों पर गहरा प्रभाव पड़ा है। पूर्व पंचायत समिति के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा, राजेश शर्मा सहित ऋतु, बबलू, अनिल, और सुरेश कुमार जैसे स्थानीय निवासी ने सरकारी अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। और बस सेवाओं को पुनः स्थापित करने की मांग की है। क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन सुरेंद्र राजपूत और प्रभारी राजगढ़ ने बताया कि बसों की कमी के कारण संगड़ाह-राजगढ़ बस सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अड्डा प्रभारी ददाहू बलीराम शर्मा ने बताया कि संगड़ाह की लोकल बस सेवाओं को पुनः शुरू करने के लिए अभी तक निर्देश नहीं मिले हैं। इस 2 बसों को बंद करने से  लोग बिना टैक्सी परमिट वाले तथा भारवाहक वाहनों में यात्रा करने पर मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]