Home » Uncategorized » Team India Meets PM Modi: प्रधानमंत्री आवास पहुंची टीम इंडिया, पीएम से हो रही मुलाकात….

Team India Meets PM Modi: प्रधानमंत्री आवास पहुंची टीम इंडिया, पीएम से हो रही मुलाकात….

Team India Meets PM Modi: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आखिरकार स्वदेश वापस लौट आई है। बारबाडोस के मैदान पर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया वहां पर आए चक्रवाती तूफान की वजह से तुरंत रवाना नहीं हो सकी थी। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बारबाडोस से एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से सीधे दिल्ली पहुंचने के बाद होटल के लिए रवाना हो गए थे। वहीं अब सभी खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए पीएम आवास पहुंच चुके हैं।

  • वानखेड़े स्टेडियम में फैंस को मिलेगी फ्री एंट्री

    टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद आज सुबह दिल्ली पहुंच गई, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी, जहां विक्ट्री परेड के बाद बीसीसीआई द्वारा टीम को प्राइज मनी दी जाएगी। वहीं फैंस को वानखेड़े स्टेडियम में फ्री एंट्री दी जाएगी।

  •  11:01 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    मुंबई में टीम इंडिया के स्वागत की जोरदार तैयारी

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को जीतने के बाद देश वापस लौटी भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां टीम ओपन बस में सवार होगी जिसमें नरीमन प्वाइंट से लेकर वानखेडे स्टेडियम तक करीब 1.5 किलोमीटर तक के रास्ते पर विक्ट्री परेड के लिए जोरदार तैयारी की गई है।

    टीम इंडिया के खिलाड़ी पहुंचे प्रधानमंत्री आवास

    भारतीय टीम के खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। अब टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उनके आवास पहुंच चुके हैं।

    होटल पहुंचने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने काटा केक

    भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ ने होटल पहुंचने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत की खुशी में केक काटा। इसके अलावा विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत का भी केक काटते हुए वीडियो सामने आया है।

    भारतीय टीम होटल से हुई रवाना, पीएम मोदी से होगी मुलाकात

    भारतीय टीम 4 जुलाई को टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, जिसके बाद टीम सीधे होटल चली गई थी। अब टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए होटल से रवाना हो चुके हैं।

    रोहित शर्मा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही काटा केक

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ट्रॉफी हाथ में लिए बाहर आए और उसके बाद उन्होंने बीसीसीआई प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह के साथ केक काटा। इसके बाद रोहित शर्मा फैंस को ट्रॉफी दिखाने के साथ टीम बस में बैठे जिसमें वह साफतौर पर अपनी खुशी को व्यक्त कर रहे थे। बीसीसीआई ने एयरपोर्ट पर उतरने के साथ टीम होटल पहुंचने तक का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

    रोहित शर्मा ने ढोल की धुन पर किया डांस

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दिल्ली पहुंचने के बाद बस से उतरकर जब होटल के अंदर जा रहे थे तो उन्होंने वहां पर मौजूद भांगड़ा वालों के साथ जमकर डांस करते हुए अपनी खुशी को भी जाहिर किया, तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने भांगड़ा भी बजाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]