लीची फल साल में 2 से 3 महीने ही मिलता है और इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है. लीची विटामिन सी से भरपूर होती है, जो अपने इम्यून-बूस्टिंग गुणों के लिए जानी जाती है. विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, संक्रमण से लड़ने और शरीर को हानिकारक रोग से बचाने में मदद करता है. आयुष डॉक्टर से जानिए लीची के फायदे के बारे में…जांजगीर चांपा जिला हॉस्पिटल के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ फणींद्र भूषण दीवान ने बताया कि गर्मी के मौसम में आने वाला यह लीची फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत फायदे का होता है जो गर्मी के दुष्प्रभाव को कम करता है जैसे की अत्यधिक गर्मी लगना, पसीना आना कमजोरी आना उसमें लीची का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है. लीची का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है.
स्किन के लिए भी फायदेमंद
उन्होंने बताया कि लीची में फाइबर पाए जाते हैं जिसके कारण पेट के रोगों में भी बहुत लाभदायक होता है. लीची का सेवन करने से पेट साफ होता है. लीची का मुख्य रूप से प्रयोग करने से यह शरीर में होने वाले पानी की कमी को पूरा करता है. लीची में एंटीऑक्सी होने से टॉनिक के रूप में काम करेगा जो अनेक रोगों से लड़ने की क्षमता देता है. लीची को नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में जाना जाता है. लीची का सेवन करने से कोलेजन को बढ़ावा देता है, लीची में मौजूद विटामिन ई सनबर्न और स्किन में होने वाली सूजन को भी ठीक कर सकता है.





