Home » Uncategorized » छह महीने में एक करोड़ पर्यटकों ने की हिमाचल की सैर, पर्यटन विभाग ने जारी किए आंकड़े…

छह महीने में एक करोड़ पर्यटकों ने की हिमाचल की सैर, पर्यटन विभाग ने जारी किए आंकड़े…

शिमला। हिमाचल में इस वर्ष पहले छह माह में एक करोड़ पर्यटक पहुंच चुके हैं। कोरोना काल के बाद पहली बार एक वर्ष में दो करोड़ पर्यटक पहुंचने की संभावना है। गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक प्रतिदिन करीब 25 हजार वाहनों में पहुंचते रहे। देश के अधिकांश राज्यों से पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की आमद रही।

इस साल इतने पर्यटक पहुंचे हिमाचल

पर्यटन विभाग की ओर से जून में पर्यटकों की आमद का आंकड़ा जुलाई के दूसरे सप्ताह में जारी होगा, लेकिन माना जा रहा है कि यह 25 से 30 लाख तक होगा।

इस वर्ष मई तक 74,64,148 पयर्टक पहुंचे थे। इसमें घरेलू पर्यटकों की संख्या 74,31,769 और विदेशी पर्यटकों की संख्या 32,415 रही। कोरोनाकाल से पहले वर्ष 2019 के दौरान 1,72,12,107 करोड़ पर्यटक पहुंचे थे।

पर्यटन विभाग के सचिव ने कही ये बात

पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव ने बतायाकि पिछले एक दशक के दौरान पर्यटक जनजातीय क्षेत्रों में सैर करने के इच्छुक नजर आए हैं। पर्यटन विभाग का मानना है कि सामान्य तौर पर शक्तिपीठों पर हर वर्ष 65 लाख या इससे अधिक धार्मिक पर्यटक पहुंचते हैं।

हिमाचल में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से सप्ताहांत अधिक संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसके अतिरिक्त दक्षिण भारत और गुजरात से भी पर्यटकों की आमद लगातार बनी रही। इस वर्ष के अंत तक प्रदेश में पर्यटकों की संख्या दो करोड़ तक पहुंच सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]