Home » Uncategorized » कुमारहट्टी की एक यूनिवर्सिटी के 2 छात्रों से चरस, अफीम और चिट्टा बरामद….

कुमारहट्टी की एक यूनिवर्सिटी के 2 छात्रों से चरस, अफीम और चिट्टा बरामद….

सोलन : सोलन पुलिस ने हैरोइन सहित अन्य मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में कुछ युवकों को गिरफ्तार किया है। स्पैशल डिटैक्शन टीम ने धर्मपुर क्षेत्र में रामपुर गांव में एक भवन में दबिश देकर कुमारहट्टी की एक यूनिवर्सिटी के मंडी निवासी दो छात्रों के हवाले से चरस, अफीम और चिट्टा बरामद किया है। दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि सोलन पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि धर्मपुर क्षेत्र के रामपुर गांव में सड़क के किनारे बनी एक पांच मंजिला बिल्डिंग में निशान्त राणा किराए पर रहता है। निशांत अपने दोस्त साहिल के साथ मिलकर युवाओं को नशे का सामान उपलब्ध कराता है। दोनों एमएमयू के छात्र हैं। दोनों ही इसी यूनिवर्सिटी के छात्रों को नशे के इस सामान की आपूर्ति करते हैं। इस सूचना पर स्पैशल डिटैक्शन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बिल्डिंग के किराए के कमरे में दबिश दी। एक कमरे में साहिल और निशांत राणा पुलिस को मिल गए। 19 वर्षीय साहिल ने बताया कि वह मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र के कोठी भौरा गांव का रहने वाला है। जबकि 21 वर्षीय निशांत राणा ने स्वयं को मंडी जिले के ही सरकाघाट क्षेत्र के जमसाई गांव का रहने वाला बताया। पुलिस टीम ने जब उनके कमरे की तलाशी ली तो वहां से 129 ग्राम चरस, 54 ग्राम अफीम व 6 ग्राम से ज्यादा चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसपी के अनुसार दोनों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]