Home » Uncategorized » Chamba News: रावी नदी में लापता हुई महिला की तलाश करेंगे गोताखोर…

Chamba News: रावी नदी में लापता हुई महिला की तलाश करेंगे गोताखोर…

चम्बा : चम्बा शहर के मंजरी गार्डन के पास रावी नदी में छंलाग लगाने के बाद लापता हुई महिला का रविवार को दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है। इसके लिए पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रावी किनारे महिला की तलाश की। वहीं रावी नदी का पानी मटमैला होने के कारण भी अधिक जानकारी नहीं जुटाई जा सकी। अब सोमवार को महिला की खोज के लिए सुंदरनगर से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है ताकि महिला की तलाश की जा सके। बीते शनिवार को एक महिला ने रावी नदी में छलांग लगा दी थी। इसके बाद महिला लापता है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। हालांकि घटनास्थल से चप्पलें बरामद हुई हैं।

घटनास्थल से बरामद हुईं महिला की चप्पलें
बताया जा रहा है कि रावी में कूदने से पहले उसने चप्पलें उतार दी थी। महिला के बारे में रावी के पास से गुजर रहे लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने महिला के बारे में जांच शुरू कर दी है। महिला कौन है इस बारे में भी अभी तक जानकारी नहीं है। डीएसपी प्रोबेशनर मयंक शर्मा ने बताया कि रावी में लापता महिला के बारे में तलाश की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रावी में पानी का बहाव काफी अधिक है। अब महिला की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]