Home » Uncategorized » बीजेपी की सरकार बनाने की नई-नई तारीख देकर जनता के बीच अपना मजाक बनवा रहे है : मुख्यमंत्री

बीजेपी की सरकार बनाने की नई-नई तारीख देकर जनता के बीच अपना मजाक बनवा रहे है : मुख्यमंत्री

Dehra By Election 2024: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा है. उन्होंने देहरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अपने धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के लिए प्रचार कर वोट मांगा. इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी नेताओं को आड़े हाथों लिया. बीजेपी पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य  बीजेपी नेताओं को झूठ बोलने की लत लग गई है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के 38 विधायक हैं. बीजेपी किसी भी सूरत में सत्ता में नहीं आने वाली है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “होशियार सिंह ने अपनी विधायकी बीजेपी को बेची है और दबाव में आकर विधायक पद से इस्तीफा दिया है.

सीएम ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सीएम सुक्खू ने कहा, “पूर्व विधायक केवल अपने होटल- रिजॉर्ट की चिंता करते थे और और जनता के काम लेकर कभी भी उनके पास नहीं आते थे.” मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक होशियार सिंह देहरा की जनता को बताएं कि उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा क्यों दिया? पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए सीएम सुक्खू ने पूछा कि वह अब दोबारा विधायक बनने के लिए उप चुनाव क्यों लड़ रहे हैं? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और होशियार सिंह ने यह उप चुनाव जनता पर थोपा है.

जनता बना रहा बीजेपी का मजाक’ 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दिन में सपने देख रहे हैं, लेकिन बीजेपी झूठ बोलकर सत्ता में नहीं आने वाली है.” उन्होंने कहा कि “पहले जयराम ठाकुर चार जून को हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का दावा करते रहे, लेकिन उनकी यह बात झूठी साबित हुई है।

‘बीजेपी को जनता सिखाएगी सबक’

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तंजिया अंदाज में कहा, “बीजेपी की सरकार बनाने की नई-नई तारीख देकर जनता के बीच अपना मजाक बनवा रहे हैं.” मुख्यमंत्री ने कहा, “जनता भारतीय जनता पार्टी की सच्चाई जानती है। हालिया उपचुनाव का जिक्र करते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “जिस तरह छह सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में जनता ने बीजेपी को सबक सिखाया. उसी तरह अब 10 जुलाई के उपचुनाव में भी बीजेपी को जनता सबक सिखाने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]