Home » ताजा खबरें » प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को ठुकराया, भाजपा को दिया समर्थन : संजीव शर्मा

प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को ठुकराया, भाजपा को दिया समर्थन : संजीव शर्मा

लोक सभा चुनाव से भाजपा के सांसदों और उपचुनाव से बढ़ी विधायकों की संख्या

देहरा विधानसभा चुनाव क्षेत्र की सीट भाजपा भारी बहुमत से जीतने जा रही

चंबा में आईबी के एएसआई की हत्या चिंतनीय, लॉ एंड ऑर्डर सम्भाले सरकार

देहरा/धर्मशाला : भाजपा संगठनआत्मक ज़िला देहरा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है और भाजपा को भारी जनसमर्थन दिया है। यह सुक्खू सरकार को नकारने जैसा है। प्रदेश के लोगों ने सरकार की नाकामी के चलते कांग्रेस को नकार दिया। 68 में से 61 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दी। प्रदेश के ज़्यादातर मंत्री और सीपीएस तो अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े ही साथ ही मुख्यमंत्री की अपनी सीट पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को सहयोग स्नेह देने के लिए प्रदेश के लोगों का आभार जताया। संजीव शर्मा ने कहा कि इस लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीटों में भारी वृद्धि हुई। लोकसभा में कांग्रेस से एक सीट तो विधान सभा में कांग्रेस से दो सीट ली। अब सदन में भाजपा 27 हो गई है। आने वाले दिनों में यह संख्या और ज़्यादा हो जाएगी। देहरा विधानसभा चुनाव क्षेत्र की सीट भाजपा भारी बहुमत से जीतने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह साधारण व्यक्ति हैं व देहरा की जनता उन्हें बहुत स्नेह देती है। संजीव शर्मा ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल हो गई है। पिछले कुछ दिनों के अंदर प्रदेश में कई जघन्य हत्याकांड हो चुके हैं। बिलासपुर में बुजुर्ग दंपति की हत्या के बाद, काँगड़ा में बालिका की दराट से काटकर हत्या के बाद ऊना में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया और अब चंबा के सलूणी में आईबी के एएसआई की हत्या का मामला सामने आया है। बिलासपुर में गोलीकांड। प्रदेश में इस तरह की अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है। इस तरह की घटनाओं के लिए देवभूमि में कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री क़ानून-व्यवस्था की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए काम करें। लोगों का जीवन भगवान भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *