Home » Uncategorized » मिठाइयों में प्रयोग हो रहे तेल के सैंपल फेल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई….

मिठाइयों में प्रयोग हो रहे तेल के सैंपल फेल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई….

सोलन : राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले के दूसरे दिन खाद्य सुरक्षा विभाग नगर निगम की टीम ने खाद्य पदार्थों के स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पानी, पनीर, ऑयल समेत 32 सैंपल भरे हैं। इसमें से ऑयल के सैंपल फेल हुए हैं। टीम ने मौके पर ही 20 लीटर कुकिंग ऑयल को फिंकवा दिया है। विभाग की ओर से शहर में लगी करीब 80 दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इसी के साथ भंडारों में भी सफाई व्यवस्था जांची। यही नहीं खाद्य पदार्थों के स्टाल्स में मिठाइयों में प्रयोग किया जा रहा सिंथैटिक कलर भी बरामद किया है। इसे टीम ने जब्त कर लिया है। साथ ही कलर न डालने की हिदायत दी है। विभागीय टीम ने सैंपल भरकर फूड वैन में जांच करवाई।

गौर रहे कि मेले के दौरान बिकने वाले खाद्य पदार्थों से लोगों की सेहत पर कोई प्रभाव न पड़े, इसके लिए टीम की तैनाती की हुई है। विभाग की पहली टीम नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डा. योगेश शर्मा की अध्यक्षता में कार्य कर रही है। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीक्षा कपिल और डा. सविता शामिल हैं। इस टीम ने कोटलानाला, राजगढ़ रोड, ठोडो मैदान में खाद्य पदार्थों और भंडारों की जांच की और सैंपल भरे। दूसरी टीम ने डा. वरुषी की अध्यक्षता में कार्य किया। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा और प्रदीप शर्मा भी शामिल रहे। टीम ने मालरोड समेत अन्य जगहों में स्टालों और भंडारों की व्यवस्था को जांचा। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग नगर निगम सोलन डा. अतुल कायस्थ का कहना है कि मेले में लोगों को साफ और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो इसके लिए टीम कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *