Home » Uncategorized » आज का राशिफल 15 जून 2024 : मिथुन, तुला और कुंभ राशि पर भाग्य है मेहरबान, त्रिग्रही योग से पाएंगे 3 गुना लाभ

आज का राशिफल 15 जून 2024 : मिथुन, तुला और कुंभ राशि पर भाग्य है मेहरबान, त्रिग्रही योग से पाएंगे 3 गुना लाभ

Aaj Ka Rashifal 15 June 2024: 15 जून शनिवार का दिन शनिदेव की कृपा से मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। दरअसल आज ग्रहों के गोचर और नक्षत्रों की स्थिति का आकलन करने से मालूम होता है कि चंद्रमा आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र उपरांत हस्त नक्षत्र पर संचार करने जा रहे हैं। इस दौरान चंद्रमा बुध की राशि कन्या पर होंगे जहां चंद्रमा पर गुरु की पंचम दृष्टि रहेगी। साथ ही आज मिथुन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति बन रही है जिससे त्रिग्रह योग भी प्रभाव में रहने वाला है। ऐसे में आज शनिवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

​मेष राशि के जातकों को मित्रों से सहयोग मिलेगा

आज मेष राशि से तीसरे भाव में त्रिग्रह योग बना है जिससे आज शनिवार का दिन मेष राशि के छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर लेकर आएगा। यदि आप किसी व्यक्ति या संस्था से ऋण लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न लें क्योंकि आपको धन वापस करने में परेशानी आएगी अथवा रिश्ता खराब हो सकता है। आज आपको अपने परिवार में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है और इसमें आपको अपने पिता का पूरा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका जीवनसाथी आज आपका पूरा साथ देगा, आप आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं। आज आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

आज वृषभ राशि से दूसरे भाव में त्रिग्रह योग बना है जिससे आज शनिवार का दिन वृषभ राशि के जातकों का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आपको आज कुछ जरूरी काम से यात्रा भी करनी होगी। वैसे आज समय पर सटीक निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ होगा। व्यापार में लंबित कार्य हैं तो वे आज पूरे हो जाएंगे आपकी कोई चली आ रही परेशानी भी दूर होगी। यदि आपको कहीं निवेश करना है तो उसके लिए समय अनुकूल है, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना है। माता का आशीर्वाद और सहयोग आज बना रहेगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल और दूध मिलाकर अर्पित करें।

​मिथुन राशि के जातकों को परिश्रम से लाभ मिलेगा

आज मिथुन राशि में राशि स्वामी बुध शुक्र और सूर्य के साथ गोचर कर रहे हैं ऐसे में आपको आज अपने परिश्रम से बढ़कर लाभ मिलेगा। आज व्यवसाय में कोई डील फाइनल होती है, तो वह आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की मदद से आपके रुके हुए कार्यों भी आज प्रगति होगी। आज आपकी पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि होगी और आपको कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अवसर मिलेगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए। राजनीतिक लोगों के प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी, लेकिन सामाजिक गतिविधियों में आपको किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए। आज आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। शाम का समय मनोरंजक बीतेगा

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

कर्क राशि के जातक कार्यक्षेत्र में तारीफ पाएंगे

आज कर्क राशि से बारहवें भाव में त्रिग्रह योग बना है ऐसे में कार्यक्षेत्र में अधिकारियों द्वारा आपकी मेहनत की सराहना की जाएगी। वैसे सितारे यह भी कहते हैं कि आपको आज परिश्रम से बढ़कर लाभ मिलेगा। निहाल पक्ष से आपको प्रेम और स्नेह मिलने की प्रबल संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, इनकी सेहत नरम रहने की आशंका है। भाई-बहनों की मदद से आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लाभ पाएंगे। मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा की खातिर आज आपको धन खर्च करना होगा। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आनंद का माहौल रहेगा। लव लाइफ में आज आप प्रेमी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। शनि मंत्र का जप करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

​सिंह राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा

सिंह राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपकी राशि से आज ग्यारहवें भाव में सूर्य का बुध और शुक्र के साथ गोचर होने से आर्थिक लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी आपके वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की कोई समस्या चली आ रही है तो आज उससे आप राहत पाएंगे। आपको आज लव लाइफ में भी प्रेमी की ओर से खुशी मिलने वाली है। लेकिन आपको आज अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा। जिन लोगों को आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो उनको उपचार का पूरा ध्यान रखना होगा। आपके लिए सलाह है कि आर्थिक मामलों में आज आप तालमेल बनाकर चलें और कर्ज लेनदेन से बचें। दिन का दूसरा भाग आज आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]