Home » Uncategorized » रात को बैंक खाते में आए 4500 रुपये खटाखट, महिलाओं में मिठाई बांटी फटाफट…

रात को बैंक खाते में आए 4500 रुपये खटाखट, महिलाओं में मिठाई बांटी फटाफट…

Oplus_131072

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये डाल दिए गए हैं. प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत अब तक 24 हजार 513 महिलाओं को यह राशि जारी की गई है. अहम बात है कि तीन महीने की एकमुश्क 4500 रुपये महिलाओं को खाते में डाले गए हैं. अहम बात है कि प्रदेश में कुल 5 लाख से अधिक महिलाओं को यह सम्मान निधि दी जाएगी. जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार की तरफ से जिला कल्याण अधिकारियों को 21.79 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है. ऐसे में महिलाओं को अप्रैल से जून तक के लिए तीन किस्तों के रूप में 4500 रुपये मिलेंगे. बिलासरपुर में सम्मान निधि की राशि खाते में आने के बाद महिलाओं ने खुशी में लड्डू बांटे.

रात को खाते में आए 4500 रुपये

बिलासपुर जिले में महिलाओं ने पहली किश्त मिलने पर मिठाई बांटी. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बंबर ठाकुर ने इसके लिए प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि केंद्र में भी कांग्रेस सरकार बनी होती तो महिलाओं को इससे भी ज्यादा लाभ केंद्र सरकार का मिलना था. बिलासपुर की महिला सीमा चंदेल ने बताया कि बीती शाम को ही खाते में 4500 रुपये जमा होने का संदेश फोन पर आया था. वह इसके लिए सुक्खू सरकार का आभार प्रकट करती हैं.  सीमा चंदेल, प्रधान ग्राम पंचायत बमटा ने कहा कि उनकी पंचायत में कुल 12 महिलाओं को किस्त मिली है. उन्होंने बताया कि कल रात 9 बजे पैसे खाते में आए हैं. यहां तक कि जिन महिलाओं के परिवार में सरकारी नौकरी वाले हैं, उन्हें भी सम्मान निधि मिली है.

सरकारी से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले में कुल 3173 महिलाओं को 1.42 करोड़ जारी किए गए हैं. इसके अलावा, ऊना में 7280, सिरमौर में 4128 और कुल्लू में 1451 महिलाओं को यह राशि दी गई है. उधर, किन्नौर में 309, शिमला में 2569, चंबा में 1245, लाहौल-स्पीति में 1171 और मंडी में 3187 महिलाओं के बैंक खातों में धनराशि डाली गई है. फिलहाल, कांगड़ा हमीरपुर, शिमला और सिरमौर में महिलाओं को इंतजार है. इन सभी महिलाओं ने लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के दिन (16 मार्च) से पहले आवेदन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]