Home » Uncategorized » दिनेश शर्मा बने वासनी स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष सभी मिलकर करेंगे स्कूल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास : दिनेश

दिनेश शर्मा बने वासनी स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष सभी मिलकर करेंगे स्कूल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास : दिनेश

नारग : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वासनी में एसएमसी की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है, जिसमें पूर्व सैनिक दिनेश शर्मा को अध्यक्ष चुना गया है। शुक्रवार को स्कूल में एसएमसी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष दिनेश शर्मा के अलावा सत्येंद्र सिंह, केशु बाला, सुनील कुमार, पाल सिंह, नरदेव सिंह, शिशुपाल, कमल कुमार, कृष्ण लाल, अनिता, जयप्रकाश, सुदर्शन सिंह, प्रेम सिंह, सलोचना व कुलदीप सिंह को एसएमसी का सदस्य चुना गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रिंसिपल, शिक्षकों व एसएमसी सदस्यों के साथ मिलकर स्कूल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल वीरेंद्र भाटिया, शिक्षक राकेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, कैलाश शर्मा, नरेश शर्मा समेत स्कूल स्टाफ के अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]