Home » Uncategorized » Haryana-Himachal Live Updates: 2 राज्यों के पानी विवाद में फंसा हिमाचल, हरियाणा में इंडिया गठबंधन में तकरार

Haryana-Himachal Live Updates: 2 राज्यों के पानी विवाद में फंसा हिमाचल, हरियाणा में इंडिया गठबंधन में तकरार

चंडीगढ़ : दिल्ली और हरियाणा में पानी को लेकर चल रहे विवाद में हिमाचल प्रदेश भी फंस गया है. सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है. वहीं, मामले में अब हिमाचल ने अपने पिछले एफिडेविड को वापस ले लिया है. वहीं, हरियाणा में गर्मी भी चरम पर है. एक बार फिर से पारा 47 डिग्री पार हुआ है. हिमाचल में भी तीन दिन हीटवेव का अलर्ट है और भारी गर्मी पड़ रही है. इसके अलावा, हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लोकसभा चुनाव के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. बैठक के बाद मुख्यमंत्री हरियाणा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के फ्लाइंग ऑपरेशन को लेकर हरियाणा सिविल एविएशन और एलाइंस एयर एवियशन के बीच एक एमओयू भी साइन किया. हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के फ्लाइंग ऑपरेशन को लेकर एमओयू साइन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हरियाणा सिविल एविएशन विभाग और अलायन्स एयर एविएशन के बीच एमओयू  साइन किया गया है.

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक जूते चप्पल बनाने की वाली फैक्ट्री के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने से गोदाम में रखा करोड़ों रुपए का तैयार माल जलकर राख हो गया. आग के कारण गोदाम के भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा है. इतना ही नहीं, आग भीषण होने के कारण आसपास की फैक्ट्रियों में भी आग फैलने का खतरा बना हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए.  हादसा बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट वन में स्थित मौजा फुटवियर के गोदाम में हुआ है. उधर, हरियाणा में आप और कांग्रेस के गठबंधन के टूटने के आसार बन रहे हैं. दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]