Home » Uncategorized » चोरी की वारदातों की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, मुख्य सरगना को किया गिरफ़्तार….

चोरी की वारदातों की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, मुख्य सरगना को किया गिरफ़्तार….

सोलन: सोलन के सुबाथू क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों की गुत्थी को सुलझाते हुए जिला पुलिस ने इस गैंग के मुख्य सरग़ना को गिरफ्तार कर लिया है।सुबाथू क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों की गुत्थ को सुलझाते हुए जिला पुलिस ने इस गैंग के मुख्य सरग़ना को गिरफ्तार कर लिया है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि धर्मपुर पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को आरोपी मोहाली के कुराली खरड़ रेलवे स्शटेन के नजदीक बंगाला कालोनी में रहने वाले 22 वर्षीाय सुक्खा को गिरफ्तार किया है इस आरोपी को अदालत में पेश करके इसका 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। अभी तक की जांच से ज्ञात हुआ है कि यह आरोपी पहले भी चोरी की 5 से ज़्यादा वारदातों में संलिप्त रहा है, जिनमें 3 मामले पुलिस जिला बद्दी के थाना रामशहर, नालागढ़ तथा 2 मामले थाना धर्मपुर के हैं। चोरी के इन 5 मामलों में इस आरोपी ने करीब 10 लाख रुपये की नकदी तथा ज्वैलरी की चोरी को अंजाम दिया है। विदित रहे कि इस गिरोह के दो सदस्यों गोलू और पवन कुमार को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों पंजाब के ही रहने वाले हैं। यह गिरोह काफी समय से पुलिस थाना धर्मपुर, अर्की व जिला के अन्य क्षेत्रों में सक्रिय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *