सोलन: 22मार्च 2024 को पी.एन एन एम गीता आदर्श विद्यालय में कैबिनेट गठन के अंतर्गत विद्यार्थियों का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।इस कार्य क्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ स्नेह शर्मा, सह प्रधानाचार्या पंपोश गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया।तदुपरांत विद्यार्थियों द्वारा श्री मद्भागवत गीता के बारहवें अध्याय का सस्वर उच्चारण किया गया। विद्यालय से43विद्यार्थियों का कैबिनेट गठन किया गया। जिसमें हैड ब्वाय कक्षा बारहवीं का छात्र अक्षय शर्मा तथा हैड गर्ल कक्षा बारहवीं की छात्रा चाहत चुनी गई। अर्जुना सदन से अनन्या ठाकुर, राहुल बधान ,नव्या ,रिद्धि नेगी क्रमश: कप्तान तथा उप कप्तान चुनें गए। एकलव्य सदन से आराध्या तोमर, आरूषी शर्मा, भूमिका, विवेक कुमार क्रमश: कप्तान तथा उप कप्तान चुनें गए।
गीता सदन से निष्ठा ओबेरॉय, वरुण ठाकुर, वैशाली ठाकुर, तनिष्क धीमान क्रमश कप्तान तथा उप कप्तान चुनें गए कृष्णा सदन से शिवानी शर्मा, हरसीरत कौर ,तन्वी ठाकुर, क्षितिज मेहता क्रमश कप्तान तथा उप कप्तान चुनें गए।विद्यालय कमांडर नव्या ठाकुर को चुना गया। स्पोर्ट्स कैप्टन पीयूष ठाकुर तथा सुहानी शर्मा को चुना गया। वहीं अनुशासन कप्तान शुहुल शाह, जतिन वर्मा ,आदित्य नैनकायक, सक्षम वर्मा ,एकता गर्ग, अनन्या शर्मा ,बबीता राणा, एंजेल पेज्टा चुनें गए। डिप्टी हैड ब्वाय प्रथम तथा डिप्टी हेड गर्ल ऋषिका शर्मा चुनें गए। जी ए वी परफेक्ट कार्तिक शर्मा, मानिक अर्निका, कुशल आनंद, अंशिता ,हितेश शर्मा ,आकांक्षा रावत ,कविश पंवर ,रिद्धि ठाकुर, अर्श और सुहानी राजपूत चुने गए। तो कल्चरल एक्टिविटी कप्तान सत्यम ठाकुर तथा दिव्या कश्यप को चुना गया। चयनित विद्यार्थियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या, सह प्रधानाचार्या, सदन मुख्या, स्पोर्ट्स अध्यापक तथा संगीत अध्यापिका द्वारा अलंकृत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





