Home » Uncategorized » घुमारवीं कॉलेज में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह, मतदान के लिए भी किया प्रेरित…

घुमारवीं कॉलेज में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह, मतदान के लिए भी किया प्रेरित…

घुमारवीं : स्वामी विवेकानंद राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय घुमारवीं में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उनके भावी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए हमेशा उत्साहित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में अकादमिक, स्पोर्ट्स, एन एस एस, रोवर रेंजर, एन सी सी, रेड रिब्बन क्लब,जेंडर चैंपियन क्लब, इको क्लब, टैलेंट हंट, कन्या छात्रावास, रक्तदान शिविर के रक्तदाताओं, विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित की गई सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में वर्ष भर विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बीसीए के विद्यार्थियों ने पंजाबी भांगड़ा, कन्या छात्रावास की छात्राओं ने पहाड़ी नाटी, एनसीसी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति नाटक, संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने लोक गीत और बिलासपुरी गिद्दे से खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. रिपन कुमार और प्रो.रीना शर्मा ने मंच संचालन व प्रो. प्रीतम लाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. ज्योति प्रभा, पीटीए प्रधान शशिभूषण व पीटीए कार्यकारिणी को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]