Home » Uncategorized » पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला प्रभारी पंजाब केसरी नरेश पाल को किया सम्मानित…

पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला प्रभारी पंजाब केसरी नरेश पाल को किया सम्मानित…

. विक्रमपुर विकास समिति डुमैहर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को भी किया पुरस्कृत

कुनिहार: अपने जीवन में 90 से अधिक बसंत देख चुके बजुर्गो ने जब अपने जीवन के अनुभवों को सांझा किया तो हर कोई दंग रह गया व अधिकतर लोगों का कहना था कि अभी हमें इनसे बहुत कुछ सीखना बाकी है । कुछ ऐसा ही मंजर अर्की उपमंडल के डुमैहर में विक्रमपुर विकास समिति द्वारा आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समाहरोह के दौरान देखने को मिला। यंहा ग्रामीण स्तर पर उन सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सम्मान समाहरोह आयोजित किया गया था । जिन्होंने अपने जीवन के 90 से अधिक बसंत देखे हों। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष विक्रमपुर विकास समिति डुमैहर प्रताप सिंह ठाकुर द्वारा की गई। उन्होंने आये सभी अतिथियों का स्वागत करते हुवे कहा कि समिति द्वारा डुमैहर पंचायत से संबन्ध रखने वाले उन सभी नागरिकों को सम्मानित किए जाने का बीड़ा उठाया है। जिन्होंने किसी न किसी स्तर पर गांव का नाम रोशन किया हो। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में भी बजुर्गो के प्रति आदर सम्मान की भावना हो इसलिए समय समय पर ऐसे कार्यक्रमो होना भी आवश्यक है। इस मौके पर समिति द्वारा गांव से संबन्धन रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला प्रभारी पंजाब केसरी नरेशपाल के उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यो के अतिरिक्त ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]