Home » Uncategorized » किसान होंगे मालामल, हर पंचायत को प्राकृतिक खेती से जोड़ने की सरकार की है योजना…

किसान होंगे मालामल, हर पंचायत को प्राकृतिक खेती से जोड़ने की सरकार की है योजना…

  • कृषि भवन बालूगंज में शुक्रवार को हुई बैठक।
  • आगामी वित्त वर्ष की कार्ययोजना तैयार कर भेजने का निर्देश।

शिमला: हिमाचल में किसानों को प्राकृतिक खेती से अधिक आय प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास तेज हुआ है। इस वर्ष प्रत्येक पंचायत में 10 किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने और 15 हजार हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती के तहत लाकर ऑनलाइन पंजीकृत किया जाएगा।

कृषि भवन बालूगंज में शुक्रवार को हुई बैठक

जनजातीय जिला लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) के काजा और चंबा के पांगी क्षेत्र में किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करने का प्रयास होगा। इस संबंध में बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए शिमला स्थित कृषि भवन बालूगंज में शुक्रवार को बैठक हुई।

आगामी वित्त वर्ष की कार्ययोजना तैयार कर भेजने का निर्देश

इसमें प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के राज्य परियोजना निदेशक हेमिस नेगी ने अधिकारियों को बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने की तैयारियों और आगामी वित्त वर्ष की कार्ययोजना 31 मार्च से पहले तैयार कर भेजने का निर्देश दिए। काजा और पांगी में उगने वाले फल, सब्जियों और अनाजों के विपणन के लिए भी उचित प्रबंध किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]