Home » Uncategorized » सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के एक और नेटवर्क को किया ध्वस्त…

सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के एक और नेटवर्क को किया ध्वस्त…

सोलन: जिला सोलन में सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के एक और नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आपको बता दें कि पंजाब से चिट्टा तस्करी के एक मुख्य सरगना को गिफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई चिट्टा तस्करी में पहले से गिरफ्तार चार आरोपियों की निशानदेही पर की है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरगना आरोपी हरजोत सिंह(31) उफ साहिब गारचा पुत्र प्रीत पाल सिंह निवासी लुधियाना पंजाब को सोलन पुलिस की स्पेशल टीम ने पिछले पंजाब के खरड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। साथ ही बाकि चारों आरोपी राहुल, विजय, नरेंद्र व मोहित अभी न्यायिक हिरासत में हैं।
जानकारी के मुताबिक 18 नवंबर को सोलन जिला की स्पेशल टीम ने सोलन के माल रोड़ पर एक गेस्ट हाऊस में दो युवकों को 7.34 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी विजय के खिलाफ 3 आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। यह दोनों आरोपी इस चिट्टा को अपने बिचौलिये दोस्त नरेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह निवासी जौणाजी रोड़ के माध्यम से पैसों का लेनदेन करके खरड़ निवासी चिट्टा तस्कर मोहित से खरीद कर लाए थे। इसके बाद आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार करके 23 नवंबर को आरोपी मोहित लखनपाल(28) पुत्र धर्मपाल निवासी खरड़ पंजाब को चिट्टा सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी मोहित पिछले सात वर्षों से अधिक समय से चिट्टा तस्करी कर रहा था। इसके खिलाफ चोरी के केस भी दर्ज हैं। आरोपी मोहित से पूछताछ और इस नेटवर्क की जांच में पता चला कि इस नेटवर्क का मुख्य सरगना आरोपी हरजोत सिंह है। जो एक बड़ा चिट्टा सप्लायर है। अभी तक की जांच में हरजोत के खिलाफ पंजाब के खरड़ सिटी थाने में 320 ग्राम और जिरकपुर थाना में 35 ग्राम चिट्टा तस्करी के केस पंजीकृत हैं। इसके नेटवर्क में हिमाचल प्रदेश के 80 से ज्यादा युवा संपर्क में पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]