शिमला: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने जा रही है। इस बैठक में बजट को मंजूरी दी जाएगी। बता दें कि हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी से 29 फरवरी तक चलेगा। सेशन के दौरान कुल 13 बैठकें होंगी। इस बीच दो दिन गैर सरकारी कार्य दिवस होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 फरवरी को अपने मौजूदा कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगे। बजट सत्र का आगाज राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगा। आज बैठक में इसी अभिभाषण को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा नियमितीकरण की मांग को लेकर शिमला में धरने पर बैठे SMC शिक्षकों को पेन डाउन स्ट्राइक के ऐलान के बाद शुक्रवार की कैबिनेट की बैठक में किसी बड़े ऐलान का इंतजार है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि सरकार उनके पक्ष में कोई फैसला लेगी। बता दें कि बुधवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में SMC शिक्षक और कंप्यूटर टीचर के मामलों पर कैबिनेट की ओर से बनाई गई सब कमेटी की बैठक हुई थी। बाद में शिक्षा मंत्री ने कहा था कि कमेटी की ओर से चार विकल्प सुझाए गए हैं, जिसे कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। इस पूरे मामले पर आखिरी फैसला कैबिनेट का होगा। अब SMC शिक्षकों को फैसला आने का इंतजार है। बैठक में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की भी मिलने की उम्मीद है।





