Home » Uncategorized » शिमला में पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, आमरण अनशन की चेतावनी…

शिमला में पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, आमरण अनशन की चेतावनी…

शिमला : लंबे अरसे से परिणाम का इंतजार कर रहे पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों ने राजधानी में शुक्रवार  को सचिवालय के बाहर जमकर विरोध जाहिर किया। अभ्यर्थी सरकार से रिजल्ट जारी करने की लंबे अरसे से मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर आज भी कैबिनेट की बैठक में रिजल्ट निकलने को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।   अभ्यर्थियों ने बताया कि लगभग पांच साल से JOA (IT) पोस्ट कोड 817 की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अंतिम परिणाम नहीं पाया हैं। कोर्ट में भी लड़ाई लड़ने के बाद उनके हक में निर्णय आया है, बावजूद इसके परिणाम नहीं निकल रहा है। सीएम और मंत्रियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। परिवार भी मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुका है। कैबिनेट में कोई निर्णय नहीं होता है तो वे शिमला में आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। वहीं, बच्चों के साथ अभिभावक भी शिमला सचिवालय पहुंचे। कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी भर्ती परीक्षा के परिणाम निकालने के लिए अभिभावकों को सड़कों पर आना पड़ा है। बच्चों ने कई वर्ष तक मेहनत की, इसके बाद परीक्षा उत्तीर्ण की है। मगर सरकार ने आंख मूंद ली है। भर्ती प्रक्रिया पांच साल से लटकी हुई है। सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने बड़े- बड़े दावे किए थे, लेकिन अब बेरोजगारों के साथ मजाक किया रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]