Home » Uncategorized » वनमित्र भर्ती में युवाओं के साथ मेमने ने भी लगाई दौड़, खूब वायरल हो रहा वीडियो ?

वनमित्र भर्ती में युवाओं के साथ मेमने ने भी लगाई दौड़, खूब वायरल हो रहा वीडियो ?

मंडी : वन मित्र भर्ती ग्राउंड टैस्ट में युवाओं के साथ दौड़ लगाते हुए एक मेमने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह वीडियो पधर उपमंडल के हरड़गलू कॉलेज रोड का है। वीडियो में युवाओं के साथ एक मेमना भी भर्ती में दौड़ लगाता हुआ नजर आ रहा है। इस मेमने को युवाओं के साथ दौड़ते हुए देखकर सड़क किनारे खड़े लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो खूब वायरल हो रही है। बता दें कि पूरे प्रदेश सहित मंडी जिला में भी इन दोनों वन मित्र भर्ती का चली हुई है। इस वन मित्र भर्ती में 18 से 25 साल के तक के युवा भाग ले रहे हैं। इन दिनों युवाओं के ग्राउंड टैस्ट चले हुए हैं, जिसमें युवा पर चढ़कर भाग ले रहे हैं। उपमंडल पधर के खेल मैदान हरड़गलू में 19 पदों के लिए 949 युवकों व युवतियों ने फिजिकल टैस्ट के लिए दौड़ लगाई। युवाओं ने जहां 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी की, वहीं छोटा सा मेमना भी युवाओं को देखकर उनके साथ खूब दौड़ा। इस दौरान युवाओं में खूब जोश दिखा और युवाओं ने भारत माता की जय के नारे भी लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]