Home » Uncategorized » पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए कर्मचारी हुए निलंबित…

पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए कर्मचारी हुए निलंबित…

शिमला: पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति के दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से दोनों कर्मचारी की रिपोर्ट निगम निदेशालय को भेजी थी। मामले में दर्ज एफआईआर विजिलेंस से मिलने के बाद अब निगम प्रबंधन की तरफ से यह कार्रवाई की गई है।  नियमों के मुताबिक यदि सरकारी कर्मचारी दो दिन से अधिक पुलिस रिमांड पर रहता है तो उनका निलंबन तय होता है। रिश्वत के साथ पकड़े गए दोनों कर्मी चार दिन के पुलिस रिमांड पर थे।अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। निगम निदेशालय को मंगलवार को मामले की रिपोर्ट और एफआईआर क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर कार्यालय से भेजी थी। आरोपी कर्मी नील कमल जेओए आईटी है, जबकि हेल्पर देवेश दिहाड़ीदार के तौर पर निगम में कार्यरत है। इन दोनों को पक्का भरो स्थित निगम के गोदाम में 5,000 की रिश्वत के साथ विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था।  हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति के क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर संजीव वर्मा का कहना है कि निगम प्रबंधन की तरफ से दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]