Home » Uncategorized » हिमाचल के 200 टीचर करेंगे सिंगापुर का विजिट, 25 को रवाना होगा पहला बैच….

हिमाचल के 200 टीचर करेंगे सिंगापुर का विजिट, 25 को रवाना होगा पहला बैच….

शिमला: हिमाचल सरकार क्वालिटी एजुकेशन के लिए 200 टीचरों को एक्सपोजर विजिट पर सिंगापुर भेजने जा रही है। इसका सारा खर्च सरकार वहन करेगी। टीचरों का पहला बैच 20 से 25 फरवरी के बीच रवाना होगा। दूसरा बैच इनके लौटने के बाद भेजा जाएगा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक पढ़ाने वाले टीचरों को पहली बार
सरकार विदेश भेज रही है। टीचरों का चयन कर लिया गया है। इनके विदेश जाने की अधिकतर औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। अब वीजा मिलने का इंतजार है। जिन 100 टीचरों का वीजा पहले मिलेगा, उन्हें सिंगापुर भेजा जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान (SSA) के तहत इन शिक्षकों को सिंगापुर
यूनिवर्सिटी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान वहां से टीचरों से इनका इंट्रेक्शन करवाया होगा। इस भ्रमण के दौरान देखा जाएगा कि किस तरह से सिंगापुर में बच्चों को पढ़ाया जाता है। प्रिंसिपल और हेडमास्टर लीडरशिप के बारे में सीखेंगे, जबकि टीचर बच्चों को पढ़ाने की तकनीक जानेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]