Home » Uncategorized » चंडीगढ़- मनाली NH पर पलटा सिलेंडर से लदा ट्रक, बाल-बाल बची चालक की जान

चंडीगढ़- मनाली NH पर पलटा सिलेंडर से लदा ट्रक, बाल-बाल बची चालक की जान

सुंदरनगर : चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर हादसों का दौर लगातार जारी है। ताजा मामले में शनिवार सुबह बल्ह पुलिस थाना के तहत होटल वैली व्यू के समीप गैस सिलेंडर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया।  चारों ओर गैस सिलेंडर बिखर गए। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में ट्रक चालक को कोई चोट नहीं आई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक कहां से कहां जा रहा था इसे लेकर अभी तक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। वहीं, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में हाईवे पर धुंध पड़ने का ज्यादा खतरा रहता है। धुंध को ध्यान में रखते हुए वाहन चालक कम गति से सफर करें, ताकि इस तरह के हादसे पेश न आए। बता दे कि मंडी जिला में नेशनल हाईवे पर लगातार हादसे पेश आ रहे है। पिछले कल भी सुंदरनगर के जड़ोल में एक वोल्वो बस ट्रक से जा टकराई और हादसे में वोल्वो बस चालक की दर्दनाक मौत हुई, जबकि 5 से 6 सवारियां घायल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *