Home » Uncategorized » बद्दी कॉस्मेटिक फैक्ट्री आग, 8 लोग लापता:पूरी रात रेस्क्यू; 17 घंटे के बाद भी आग कंट्रोल नहीं, अंदर नहीं जा सकी NDRF

बद्दी कॉस्मेटिक फैक्ट्री आग, 8 लोग लापता:पूरी रात रेस्क्यू; 17 घंटे के बाद भी आग कंट्रोल नहीं, अंदर नहीं जा सकी NDRF

सोलन( बद्दी) : हिमाचल प्रदेश के बद्दी में कॉस्मेटिक-परफ्यूम बनाने वाली एनआर अरोमा फैक्ट्री में लगी आग 17 घंटे बाद भी कंट्रोल नहीं हुई है। इसे बुझाने के लिए पूरी रात फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगे रहे। फैक्ट्री की तीसरी मंजिल में आग की वजह से दमकल कर्मी, प्रशासन और NDRF की टीम अंदर नहीं जा सकी।

पीजीआई में पांच दाखिल मरीजों में एक की मौत, चार के रीढ़ की हड्डी व सिर में चोट

बद्दी की परफ्यूम फैक्ट्री में लगी आग में घायल हुए पांच मरीजों को शाम के समय पीजीआई के एडवांस ट्रॉमा सेंटर में दाखिल किया गया है। पीजीआई के मेडिकल सुपरिटेंडेंट और सरकारी प्रवक्ता डॉ. विपिन कौशल ने बताया कि एडवांस ट्रॉमा सेंटर में रिपोर्ट किए गए पांच मरीजों में से एक पीडि़त को मृत घोषित कर दिया गया है जबकि अन्य चार चरण सिंह 22 वर्षीय पुरुष, प्रेम कुमारी 27 वर्षीय महिला, आरती 25 वर्षीय महिला और गीता 25 वर्षीय महिला, सभी बद्दी सोलन के निवासी हैं, उन्हें मामूली जलने के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी व सिर में चोटें आई हैं। ये सभी मरीज़ स्थिर हैं और इन्हें  आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। जानकारी अनुसार ये मरीज सोलन हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक परफ्यूम पैकिंग फैक्ट्री में आग लगने की घटना के शिकार हुए हैं। मरीजों ने बताया कि वे आग की लपटों से बचने के लिए इमारत से कूद गये थे।

हाइड्रा की मदद से टीम को भेजा रहा कंपनी के अंदर

हादसे के दौरान स्थानीय स्तर पर लोगों ने सीढियां देकर लोगों को बाहर निकाला है। कुछ लोग गेट छोड़ दीवार फांद कर बाहर निकलकर आये। अब मौके पर हाइड्रा की मदद से एक टीम को कंपनी के अंदर भेजने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अब तक लापता लोगों की संख्या 7 से 8 बताइ जा रही थी, जो कि अब 9 हो गई है। हालांकि इसका अब तक कोई सटीक डेटा नहीं है कि फैक्ट्री के अंदर कितने लोग फंसे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *