Home » Uncategorized » Lohri 2023: आज है लोहड़ी का त्योहार, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Lohri 2023: आज है लोहड़ी का त्योहार, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Lohri 2023: आज लोहड़ी का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। वैसे तो हर साल लोहड़ी 13 जनवरी को मनाई जाती है, लेकिन इस साल यह त्योहार आज यानी 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। यह त्योहार नई फसल के आने की खुशी में मनाई जाती है। लोग ढोल-नगाड़े बजाकर इस त्योहार का जश्न मनाते हैं। इस त्योहार में लोग अलाव जलाते हैं, इसमें रेवड़ी, गजक, तिल-गुड़ चढ़ाते हैं। यह त्योहार किसानों के लिए समर्पित है। इस त्योहार को बसंत के आने का संकेत भी माना जाता है।

लोहड़ी पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी 2023 को है। आज रात 8 बजकर 57 मिनट पर लोहड़ी की पूजा की जाएगी। इस त्योहार पर गजक, रेवड़ी, मूंगफली, पॉपकॉर्न खरीदें या चाहें तो घर में ही ये मिठाइयां बना सकते हैं। इसके बाद किसी खुली जगह पर लकड़ियां इकट्ठा कर लें, और आग जलाएं। फिर अग्नि देवता की पूजा करें, आग में गजक, पॉपकर्न, रेवड़ी चढ़ाएं। इसके बाद 7 या 11 बार आग की परिक्रमा कर लें और सुख-शांति की कामना करें।

क्या है लोहड़ी की कहानी?
लोहड़ी का पर्व क्यों मनाया जाता है, इसे लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसी ही एक मान्यता है दुल्ला भट्टी की कहानी। इस त्योहार पर दुल्ला भट्टी की कहानी को खास रूप से सुना जाता है। मान्यता के अनुसार, मुगल काल में अकबर के दौरान दुल्ला भट्टी पंजाब में ही रहता है। कहा जाता है कि दुल्ला भट्टी ने पंजाब की लड़कियों की उस वक्त रक्षा की थी जब संदल बार में लड़कियों को अमीर सौदागरों को बेचा जा रहा था। वहीं एक दिन दुल्ला भट्टी ने इन्हीं अमीर सौदागरों से लड़कियों को छुड़वा कर उनकी शादी हिन्दू लड़कों से करवाई थी। तभी से इसी तरह दुल्ला भट्टी को नायक की उपाधि से सम्मानित किया जाने लगा और हर साल हर लोहड़ी पर ये कहानी सुनाई जाने लगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]