Home » Uncategorized » PM मोदी आज करेंगे 2023 के आखिरी मन की बात, इन बातों पर कर सकतें हैं चर्चा

PM मोदी आज करेंगे 2023 के आखिरी मन की बात, इन बातों पर कर सकतें हैं चर्चा

दिल्ली: आज साल का आखिरी दिन है. एक तरफ यह साल जा रहा है दूसरी ओर नए साल की एंट्री कुछ ही घंटे बाद होना है. साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधे लोगों से कनेक्ट होने वाला कार्यक्रम मन की बात का आज प्रसारण होने वाला है. पीएम मोदी के मन की बात का यह 108वां एपिसोड होगा. यह साल 2023 का आखिरी मन की बात कार्यक्रम होगा जो हर बार की तरह सुबह 11 बजे प्रसारित होगा. पीएम मोदी इस दौरान लोगों से संवाद करेंगे और कुछ नई और रोचक बातें भी बताएंगे. आप इस कार्यक्रम को दूरदर्शन और आकाशवाणी साथ ही भारतीय जनता पार्टी के फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर सुन सकते हैं. पीएम मोदी अपने 108वें मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दे सकते हैं. साथ ही वह अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर और उसके प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र कर सकते हैं. मालूम हो कि 30 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हुए थे. इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई थी. पीएम मोदी आज मन की बात में नए हेल्थ स्टार्टअप्स, न्यूट्रिशन और मेडिटेशन-योगा पर भी विचार रख सकते हैं. पीएम मोदी एसके लिए 18 दिसंबर को देशवासियों से सुझाव भी मांगे थे. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस बार हम जिन विषयों पर चर्चा करेंगे उनमें फिट इंडिया भी शामिल है जो युवाओं की सर्वाधिक पसंद है. पीएम मोदी ने लोगों से इस आंदोलन के अनूठे पहलुओं पर गौर करने, नवीन स्वास्थ्य स्टार्टअप पर चर्चा करने तथा युवा भारतीय व्यायाम शैलियों को कैसे अपना रहे हैं, इस पर विचार साझा करने का आह्वान किया. लोग अपनी फिटनेस दिनचर्या और पोषण संबंधी नवाचारों को भी प्रधानमंत्री के साथ साझा कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *