Home » Uncategorized » हिमाचल मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये दो नए मंत्री, राज्‍यपाल शिव प्रताप शुक्‍ल ने दिलाई शपथ; CM सुक्‍खू भी रहे मौजूद

हिमाचल मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये दो नए मंत्री, राज्‍यपाल शिव प्रताप शुक्‍ल ने दिलाई शपथ; CM सुक्‍खू भी रहे मौजूद

शिमला: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने वर्ष 2023 में दूसरी बार मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए बिलासपुर जिले के घुमारवीं से विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर से विधायक यादवेंद्र गोमा को मंत्री बना दिया है। मंगलवार शाम 4:45 बजे राजभवन में हुए समारोह में राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने दोनों मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्हें विभागों का जिम्मा नहीं सौंपा गया है। मंत्री का एक पद अभी भी खाली रह गया है। अब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित प्रदेश में मंत्रियों की संख्या 11 हो गई है। जिला बिलासपुर को पहला और कांगड़ा को दूसरा मंत्री पद दिया गया है। विगत सोमवार को सरकार का एक साल पूरा होते ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अचानक मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला कर सभी को चौंका दिया। उधर, शपथ समारोह में घुमारवीं और जयसिंहपुर से सैकड़ों समर्थक शामिल हुए। वाद्य यंत्रों की तान पर मंत्रियों का स्वागत किया गया।समारोह की कार्यवाही का संचालन मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, अन्य मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]