सोलन: राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर सोलन में 8 दिसंबर को रेड रिबन क्लब एवं महिला प्रकोष्ठ के सौजन्य से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर से मीना चौहान व उनकी टीम ने महाविद्यालय के लगभग 90 विद्यार्थियों के ब्लड प्रेशर, शुगर व हीमोग्लोबिन की जांच की। इस कार्यक्रम में मीना चौहान ने विद्यार्थियों को जलजनित एवं रक्त की कमी से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया तथा पौष्टिक आहार का महत्व समझाया और स्वस्थ जीवन शैली विकसित करने पर बल दिया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया । इस अवसर पर महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉक्टर अंजना सूद एवं रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ गगनदीप गर्ग तथा महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे ।





