सोलन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई मैं 8 दिसंबर को विद्यालय प्रबंधन समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्या विद्यालय प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी के लगभग 14 सदस्यों ने भाग लिया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य चंद्रदेव ठाकुर ने बताया की इस बैठक में विद्यालय में होने वाली गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया इसके साथ ही विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को मनाने के साथ-साथ विद्यालय की अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। उप प्रधानाचार्य चंद्रदेव ठाकुर ने बताया की बैठक सौहार्दपूर्ण रही विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा तथा अन्य सदस्यों ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को 30 12 2023 से पहले आयोजित करने की बात कही इसके अलावा विद्यालय में अनुशासन पर जोर देने की बात कही तथा छात्रों की अनुपस्थिति को कम करने पर भी विचार विमर्श किया गया इसके अलावा विद्यालय से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी आपस में विचार विमर्श हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय के कार्यों से संतुष्ट नजर आई तथा सभी ने आने वाले समय में विद्यालय में अनुशासन के प्रति ज्यादा जोर देने की बात कही इसके अलावा विद्यालय से कुमार हटी तथा पत्ता मोड और उसके आसपास के विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय मुश्किलों का सामना करना पड़ता है क्योंकि ना तो यहां ज़ेबरा क्रॉसिंग है और ना ही कोई ऐसी सुविधा विभाग की तरफ से है जिससे बच्चे आसानी से सड़क पार कर सके क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग होने की वजह से बच्चों को सड़क पार करने में बहुत असुविधा होती है। इस अवसर पर निर्णय लिया गया की माननीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी तथा हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के समक्ष इस समस्या को उठाया जाएगा तथा निवेदन किया जाएगा की सड़क के इस स्थान पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाए ताकि स्कूल के छात्र-छात्राओं को सड़क पार करने में किसी प्रकार की समस्या ना हो और दुर्घटनाओं से बचाव हो। इस कार्यक्रम में मंच संचालन का काम वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र कुमार शर्मा प्रवक्ता अर्थशास्त्र ने किया। इनके अलावा प्रवक्ताओं में श्री राधेश्याम चौहान, अंजना कुमारी, देवी चंद तथा निवेदिता कालसी के साथ-साथ स्नातक अध्यापकों में रिमी शर्मा कमलेश वर्मा प्रताप नेगी और अश्विनी कुमार शास्त्री भी प्रस्तुत रहे।





