Home » Uncategorized » हमीरपुर में खाई में गिरा टिप्पर, चालक घायल…

हमीरपुर में खाई में गिरा टिप्पर, चालक घायल…

हमीरपुर : ज़िला मुख्यालय के समीप एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। हादसे में  टिप्पर (HP 67-8187) के अचानक खाई में गिरने से चालक को गंभीर चोटें आई है। जानकारी के मुताबिक चालक को एंबुलेंस में हॉस्पिटल पहुंचाया गया। टिप्पर चालक क्रशर से बजरी भर कर हमीरपुर की ओर आ रहा था। मुही के पास टिप्पर गहरी खाई में गिर गया। घटना के दौरान चालक अकेला ही गाड़ी में मौजूद था। सूचना के मुताबिक चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। टिप्पर को प्रदीप कुमार पुत्र रणजीत सिंह निवासी कोटलु तहसील टौणी चला रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]