Home » Uncategorized » NIT हमीरपुर के 22 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, जानिए क्या है पूरा मामला ?

NIT हमीरपुर के 22 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, जानिए क्या है पूरा मामला ?

हमीरपुर : NIT हमीरपुर के धौलाधार हॉस्टल में एक छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक युवक NIT हमीरपुर के प्रथम वर्ष का छात्र था। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है। जबकि युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि चिट्टे के ओवरडोज की वजह से युवक की मौत हुई है। फ़िलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा। जानकारी के मुताबिक धौलाधार हॉस्टल में सोमवार सुबह एक छात्र हॉस्टल के कमरे में मृत अवस्था में मिला। मृतक युवक की पहचान सुजान शर्मा (22) 32 MCE 211 रूम नंबर 211 M के तौर पर हुई है। युवक जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। फ़िलहाल सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।

उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की मौत के कारणों का पता फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]