Home » Uncategorized » आज का मेष राशिफल 23 अक्टूबर 2023: काम को लेकर व्यस्तता रहेगी, परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा

आज का मेष राशिफल 23 अक्टूबर 2023: काम को लेकर व्यस्तता रहेगी, परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा

आज मेष राशि का करियर : मेष राशि वाले कारोबारी, नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। काम धंधे के समय व्यापार की बिक्री ठीक ठाक रहेगी और दिनभर काम को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। किसी नयी पार्टी को उधारी में माल देने से पहले ठीक प्रकार से जांच पड़ताल कर लें अन्यथा पैसा डूबने या विलम्ब से प्राप्त होने संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। भूमि संपत्ति एवं वाहन आदि से संबंधित कोई खरीद बेच की चर्चा आगे बढ़ सकती है। इस राशि के नौकरी करने वाले जातक आज अपने काम को लेकर जागरूक रहेंगे।

आज मेष राशि का पारिवारिक जीवन : पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। विवाह योग्य युवक व युवती के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। घर पर कन्या पूजन हो सकता है और पूरा परिवार किसी धार्मिक स्थल पर जा सकता है। किसी दोस्त के साथ विवाद होने के योग बन रहे हैं, ध्यान रखें। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज मेष राशि का स्वास्थ्य : मेष राशि वालों को सीने में दर्द संबंधी परेशानी हो सकती है। हृदय रोगियों को कोई परेशानी हो सकतीआज मेष राशि के उपाय : शुभ फलों की प्राप्ति के लिए शिव मंदिर में सुबह-शाम शिव चालीसा का पाठ करें और गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें। है तो दवा एवं परहेज संबंधी लापरवाही ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]