सोलन : हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम करवट ले रहा है। सोलन में सुबह करीब साढ़े 8 बजे अचानक ही तेज हवाएं चलने लगी, इसके कुछ देर बाद ही अंधेरा छा गया। करीब पौने नौ बजे हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। शहर के कुछ इलाको में भी बिजली भी गुल है।
वहीं भारी धुंध में वाहनों को लाइट का इस्तेमाल करना पड रहा है। धीरे -धीरे बारिश की रफ़्तार तेज हो गई। सुबह नौ बजे तक शहर में अंधेरा छाया हुआ था साथ ही बारिश भी हो रही थी। मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में भी में भारी गिरावट देखी गई है। जिसके साथ अब शहर में ठिठुरन भी बढ़ने लगी है।





