Home » ताजा खबरें » लोकसेवा आयोग ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स का रिजल्ट

लोकसेवा आयोग ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स का रिजल्ट

शिमला : लोक सेवा आयोग ने कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर दिया है। शुक्रवार को असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स का अंतिम परिणाम जारी हो गया। इसमें 67 पदों के लिए 60 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के साथ कॉलेज कैडर में कुल 538 पदों पर लोक सेवा आयोग ने भर्ती को कंप्लीट कर दिया है।  इसके बाद अब स्कूल लेक्चरर की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य सरकार ने पहले ही लोक सेवा आयोग को स्कूल लेक्चरर के 585 पदों को भरने की रिक्विजिशन भेज रखी है। लोक सेवा आयोग ने इस प्रक्रिया को काफी एडवांस कर दिया है और सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह में इस बारे में भर्ती नोटिस जारी हो सकता है।

हालांकि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग के भंग होने के बाद वहां से आए रिकॉर्ड के आधार पर एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर अब भी राज्य सरकार के पत्र का इंतजार है। इस भर्ती को लेकर आयोग ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है और एग्जामिनेशन सेंटर तक बना दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]