Home » Uncategorized » कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सोशल वर्क के छात्र, कक्षाओं का बहिष्कार

कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सोशल वर्क के छात्र, कक्षाओं का बहिष्कार

शिमला : प्रदेश विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सोशल वर्क विभाग के छात्र पांचवें दिन भी छात्रों ने वीसी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठै। सोशल वर्क विभाग के छात्रों को कहना है कि  विवि में विभाग की स्थापना हुए 20 वर्ष हो गए लेकिन आजतक छात्र मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

सोलश वर्क विभाग के छात्रों ने आरोप लगाया कि सोशियोलॉजी और सोशल वर्क का डिपार्टमेंट एक होने के बावजूद भी सिर्फ 2 क्लास रूम ही विभाग के पास है। जिसमें सुबह के समय सोशियोलॉजी की क्लास लगती है और सोशल वर्क के छात्रों की कक्षाएं दोपहर बाद लगती है। सोशल वर्क के छात्रों ने आरोप लगाया कि उनके पास रिसर्च के लिए अपनी कंप्यूटर लैब है लेकिन उसे इस्तेमाल करने में उन्हें बाधाएं आ रही हैं।

विवि हर साल छात्रों से 14 हजार रुपए फीस लेती है, इसमें चार हजार एडमिशन फीस और 10 हजार फील्ड वर्क के लिए जाते हैं। लेकिन पिछले 6 सालों से छात्रों को फील्ड वर्क के लिए डिपार्टमेंट से कोई पैसा नहीं दिया गया हैं और न ही कोई स्टडी टूर करवाया जाता है।

छात्रों का कहना है कि उनको हर हफ्ते फील्ड में जाना होता है जिसका पैसा स्टूडेंट्स ख़ुद अपनी जेब से भरते है। विभाग के छात्रों ने बताया कि वें हर रोज प्रशासन से बात करते हैं लेकिन उन्हें कोरे आश्वासन दिए जाते है। ऐसे में जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]