Home » Uncategorized » नाहन की 108 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी

नाहन की 108 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी

नाहन : मेडिकल कॉलेज की 108 एम्बुलेंस ने एक बार फिर सफल प्रसव कराया है। करीब 12 बजे के आसपास बिक्रम बाग से कॉल  मिली तुरंत ही ईमटी वर्षा और पायलट मनीष रवाना हो जाते है। लेकिन महिला को  मेडिकल कॉलेज लाते वक्त अधिक प्रसव पीड़ा शुरू हो जाती है। 20 साल की रेशमा की प्रसूति एम्बुलेंस में करवाने का निर्णय लिया जाता है। परिवार की सहमति से आधे रास्ते में ही महिला की सफल प्रसव करवा लिया गया। दोपहर  एक बजकर पांच मिनट में महिला की गोद में बेटी की किलकारी गूंज उठी। यह महिला का पहला बच्चा है। बाद में जच्चा बच्चा का मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सफल प्रसव कराने पर परिवार  ईएमटी और पायलट का धन्यवाद भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *