Home » Uncategorized » क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में SIT की हिमाचल में छापेमारी, कब्ज़े में लिए दस्तावेज़

क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में SIT की हिमाचल में छापेमारी, कब्ज़े में लिए दस्तावेज़

शिमला : क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में हिमाचल पुलिस की एसआईटी ने शनिवार को प्रदेश के कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कुछ लेन-देन के दस्तावेज, लैपटॉप, डिजिटल डिवाइस इत्यादि अपने कब्जे में लिए हैं। ये रेड संदिग्ध आरोपियों और पहले से गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के घरों और दफ्तरों में की गई। दूसरी ओर बाहरी राज्यों के पंजाब और चंडीगढ़ में भी संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की है। फिलहाल एसआईटी ने दो ही मास्टर मांइड पकड़े हैं। इसके अलावा मुख्य मास्टर माइंड अभी भी पकड़ से बाहर हैं। एसआईटी की ओर से कांगड़ा, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर सहित शिमला और बद्दी में रेड की। क्रिप्टो करेंसी के नाम पर सबसे ज्यादा ठगी जिला मंडी में हुई है।

मंडी साइबर पुलिस थाना में अब तक चार दर्जन से ज्यादा शिकायतें मिल गई है, जिनमें हजारों लोगों से करीब 25 करोड़ की ठगी हुई है। इसके तीनों मास्टरमाइंड भी मंडी जिला के ही रहने वाले है। एसआईटी प्रमुख व डीआईजी उतरी रेंज अभिषेक दुल्लर का कहना है कि सर्च अभियान लगातार जारी है। इस मामले में एसआईटी लगातार कार्रवाई जारी रखेगी।

अब तक दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार 

लोगों को क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगने वाले दो मास्टरमाइंड पुलिस की एसआईटी ने पहले ही गिरफ्तार कर लिए हैं। हेमराज राजपूत और सुखदेव ठाकुर नाम के दो आरोपियों को एसआईटी गुजरात से गिरफ्तार करके लाई थी। दोनों आरोपी मंडी के रहने वाले हैं और ठगी करने के बाद गुजरात में छिपे हुए थे। इन आरोपियों को गुजरात पुलिस की मदद से गिर सोमनाथ जिला से दबोचा है। इन दोनों पर पालमपुर के लोगों से 18 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *