Home » Uncategorized » सोलन पुलिस ने ज़िला में सक्रिय चिट्टा तस्करी के दो सबसे बड़े गिरोहों/नेटवर्कों का किया भंडाफोड़….

सोलन पुलिस ने ज़िला में सक्रिय चिट्टा तस्करी के दो सबसे बड़े गिरोहों/नेटवर्कों का किया भंडाफोड़….

. पिछले लगभग दो महीनों से सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा ज़िला में सक्रिय सबसे बड़े चिट्टा तस्करों की लगातार निगरानी की जा रही थी…

 

सोलन : सोलन पुलिस की टीम को 9 सितंबर को धर्मपुर के एरिया में चिट्टा की तस्करी की सूचना मिली थी कि अरुण कुमार उर्फ अब्बू अपनी दो मंजिला बिल्डिंग में रहता है जो अरुण कुमार उर्फ अब्बू काफी समय से चिट्टा/हैरोईन की खरीद फरोख्त का धंधा कर रहा है जिस पर आरोपी के ठिकाने पर रेड की गई और आरोपी अरुण कुमार उर्फ अब्बू S/O स्व. श्री सुनील कुमार R/O हरिदास निवास सूखी जोहड़ी गांव बठोल डा0 धर्मपुर तह0 कसौली जिला सोलन हि0प्र0 उम्र 25 वर्ष के कब्जा से 10.10 ग्राम चिट्टा/हैरोईन* बरामद की गई।

जिसमें पुलिस थाना धर्मपुर में U/S 21 ND&PS ACT ke तहत मुक़दमा दर्ज किया गया। वहीं आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर इससे इस चिट्टे की खेप के सप्लायर बारे पूछताछ की गई जिसमें यह पता चला है कि यह कुछ सालों से हीरोइन की तस्करी में संलिप्त है और यह बाहरी राज्यों के चिट्ठा हीरोइन तस्करों से लगातार supply ले रहा है जो आरोपी के 6 सप्लायरों को आइडेंटिफाई करके उनकी गतिविधियों को मॉनिटर किया गया। जिसमें इन सप्लायरों में से एक सूरजपुर/पिंजौर का एक कपल आइडेंटिफाई किया गया जो इसे चिट्टा/हैरोईन की सप्लाई करता है। जिनका पिछली बार का भी कुछ पैसा इसकी तरफ बकाया है । जिस पर इस आरोपी कपल पति पत्नी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ़्तार किया गया जिन्होने अपना नाम सोनम दास W/O श्री जोगिन्द्र सिंह निवासी JC दास रोड़,पान बाजार गुवाहट्टी आसाम हाल किरायेदार सुभाष नगर कलौनी सुरजपुर,त0 कालका,जिला पंचकुला हरियाणा व उम्र 23 वर्ष और इसके पति ने अपना नाम जोगविन्द्र सिंह पता उपरोक्त बतलाया जा रहा है। जब इस कपल की तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान महिला आरोपी से क़रीब 6 ग्राम हैरोईन/चिट्टा* बरामद किया गया। वहीं दोनो पति पत्नी उपरोक्त को दिनांक 23.09.23 को माननीय अदालत कसौली में पेश करके पांच दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया।आरोपियों से इस चिट्टे की खेप के सप्लायर बारे पूछताछ की गई जिसमें पता चला कि कि यह दोनो पति पत्नी मिलकर दिल्ली में रहने वाले एक नाईजिरियन मूल के व्यक्ति से हेरोईन/चिट्टा खरीद कर लाते हैं। और इसे सोलन ज़िला के स्थानीय युवाओं को बेचकर मुनाफ़ा कमाते है। इसके साथ ही आरोपी अरुण भी इस नाइजीरियन से चिट्टा की ख़रीद फ़रोख़्त करता था।जिस पर सोलन पुलिस की स्पेशल टीम ने दिल्ली से नाईजिरियन मूल के व्यक्ति को पकड़ने के लिए योजना बनाकर इन दोनो पति पत्नी की निशानदेही पर दिल्ली के नवादा इलाक़े से इस नाईजिरियन मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जिसका नाम ANSLEM NWAOGU S/O IFEANYI NWAOGU R/O AKWEBULU STREET, ASABA CITY, DELTA STATE, NIGERIA AGE 22 YEARS A/p Navada Delhi* को दिनांक 24 सितंबर को पकड़ कर अभियोग में गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोप भारत में ग़ैरक़ानूनी तौर पर रह रहा था और इसके पास passport और visa नहीं है जिसके लिए इसके ख़िलाफ़ दिल्ली में फ़ोरेइनर एक्ट के अंतर्गत मुक़दमा भी पंजीकृत किया गया है। वही आरोपी नाइजीरियन को न्यायालय में पेश करके 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इसके साथ ही आरोपी Arun उर्फ़ अब्बू के दूसरे सप्लायरों को surveillance पर लिया g गया है और दिनांक 20 सितंबर को इन तीन सपलायरों जिसमें साहिल कुमार, निहाल व सोनू जो हरियाणा राज्य से है सम्बन्ध रखते है तथा चिट्टा/हैरोईन बेचने का धन्धा कर रहे थे। जो एक सिलेरियो गाडी में भारी मात्रा में चिट्टा/हैरोईन लेकर आए थे तथा स्थानिय युवकों को चिट्टा/हैरोईन बेचने की फिराक में थे। जब इनसे पूछताछ की गई तो पुछने पर गाडी चालक ने अपना नाम निहाल S/O गुलशन कुमार R/O नजद मुलाना अम्बाला व उम्र 23 वर्ष, दूसरे युवक ने अपना नाम साहिल कुमार S/O रविन्द्र कुमार R/O सुभाष पार्क अम्बाला Cantt हरियाणा उम्र 21 वर्ष और तीसरे युवक ने अपना नाम सोनू S/O Sh. सोम नाथ R/O सुभाष पार्क अम्बाला Cantt हरियाणा उम्र 32 वर्ष बतलाया। वहीं आरोपी युवकों से 35.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया और इनके ख़िलाफ़ CASE FIR DATED 20-09-2023, U/S 21,29 ND&PS ACT PS PARWANOO, DISTT. SOLAN (H.P) दर्ज करके इन्हें नियमानुसार गिरफ़्तार किया गया और न्यायालय में पेश करके 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया और इनसे इस चिट्ठे की खेप के सप्लायर बारे पूछताछ की गई जिसमें पता चला कि यह खेप को ambala ke 1 सप्लायर से लेकर आए हैं jo police team द्वारा Ambala ke सप्लायर आरोपी *Aman Kumar S/o Dinesh Kumar R/o Indra Colony Near Subash Park Ambala Cantt. Distt. Ambala Haryana aged 23 years* को गिरफ़्तार kiya gaya और उसे 3 दिन की police remand par लिया gaya है आरोपी aman का भाई मटरू कुछ दिन पहले ही अंबाला पुलिस द्वारा 62 ग्राम हीरोइन साथ गिरफ़्तार किया गया था।
साथ ही आरोपी अरुण कुमार से पूछताछ में यह भी पता चला कि इसने चिट्ठा ख़रीदने के बाद दो स्थानीय युवकों को भी बेचा है जिस पर उनकी जानकारी जुटाकर छानबीन की गई है और उन ख़रीददार दोनों आरोपियों महेश ठाकुर s/o श्री गोविंद ठाकुर गांव बाडा डा0 कुमारहट्टी तह0 व जिला सोलन हि0प्र0 व उम्र 29 वर्ष तथा अनुज राणा S/O विनोद राणा निवासी नजद सेफ्टी कैंप धर्मपुर तह0 कसौली जिला सोलन हि0प्र0 व उम्र 29 वर्ष
को पकड़ कर उनकी तलाशी ली गई जिनसे क़रीब 3 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ।

इस मुक़दमे में चिट्टा ख़रीदने वाले, चिट्टा बेचने वाले, चिट्टा सप्लायर और बिचौलिये आदि सभी 10 आरोपियों को क़रीब 55 ग्राम चिट्टे समेत गिरफ़्तार किया जा चुका है।मुकदमा में अन्वेषण जारी है ।*
नाइजीरियन आरोपी की गिरफ़्तारी को गठित स्पेशल टीम के सदस्य :-
1. PSI पकंज संधू
2. स0उ0नि0 जागीर सिंह
3 मु0आ0 दिनेश कुमार न0 51
4 मु0आ0 विरेन्द्र कुमार 13
5 मानद मु0आ0 राजेश कुमार न0 216
6 मानद मु0आ0 कृष्ण दत्त न0 385
7 आ0 अली मोहम्मद न0 234
8 आ0 दिनेश कुमार न0 237
9 आ0 जगदीश चंद न0 575
10 महिला आ0 उषा न0 226
11 महिला आ0 रुमा न0 203

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *