Home » Uncategorized » 30 सितंबर से बोहली में आयोजित होगा दो दिवसीय देव विजेश्वर मेला…

30 सितंबर से बोहली में आयोजित होगा दो दिवसीय देव विजेश्वर मेला…

सोलन : सोलन के कुमारहट्टी के साथ लगते गांव बोहली में आयोजित होने वाला देव विजेश्वर मेला हर वर्ष की भांति इस बार भी 30 सितंबर से 1 अक्तूबर तक आयोजित होगा। कुमारहट्टी के साथ लगते गांव बोहली में ये मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाता है जानकारी देते हुए मेला कमेटी के प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि मेले का शुभांरभ पूर्व उपाध्यक्ष जगिंद्रा कॉपरेटिव बैंक यशपाल ठाकुर व जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर करेंगे। वहीं मेले के समापन समारोह में पूर्व विधायक व मंत्री डॉ राजीव सहजल शिरकत करेंगे। साथ ही देव विजेश्वर की पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ ही ये मेला आयोजित होगा।

बता दें कि इस आयोजित दो दिवसीय मेले में कबड्डी प्रतियोगिता व दंगल का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें कबड्डी की विजेता टीम को 15000 रुपए की राशि व वह उपविजेता को 11हजार रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं कमेटी के प्रधान प्रदीप कुमार ने ये भी बताया कि ये मेला देव विजेश्वर युवा मंडल बोहली एवं ग्रामवासी आयोजित करवा रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]