
शिमला : मुरलीधर भगवान श्री कृष्ण जन्म का पूर्व जन्माष्टमी जिले भर में धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। वहीं, मंदिरों में भजन संध्या और सत्संग जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर भगवान के जन्म की खुशी मनाई गई। कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां भी सजाई गई।

जिसमें भगवान का पालना भक्तों के बीच आकर्षण रहा। जिसे हर भक्त ने झुला कर भगवान का आशीष प्राप्त किया। गायक प्रमोद शर्मा ने लक्ष्मी नारायण मंदिर कुसुमटी शिमला में आपने गीतों पर लोगों का दिल जीत लिया। प्रमोद शर्मा ने ‘छोटी छोटी गइया, छोटे छोटे ग्वाल, छोटासा मेरो मदन गोपाल, बोल कान्हा बोल गलत काम कैसे हो गया, बिना शादी किए राधेश्याम कैसे हो गया, कजरारे कजरारे तेरे मोटे मोटे नैंन नजर ना लग जाए आदि शीर्षक गीतों पर झूमे गाये।’





