Home » ताजा खबरें » Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों को व्यापार में वृद्धि होगी, कुंभ, मीन राशि वालों का परिवार में किसी से विवाद होगा

Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों को व्यापार में वृद्धि होगी, कुंभ, मीन राशि वालों का परिवार में किसी से विवाद होगा

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 09 September 2023)

व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी. आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायक होगा. आर्थिक कामकाज अच्छी तरह पूरा कर सकेंगे. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आपके साथ काम करने वाले तथा अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग आपको प्राप्त होगा. ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. आप वैधानिक मामलों में थोड़ा सावधान रहें.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 09 September 2023)

आज आपको अपने स्वास्थ्य तथा संतान की चिंता परेशान करेगी. तेजी से विचार बदलने से आपकी मानसिक स्थिति कमजोर रहेगी. किसी भी काम की नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा नहीं है. यात्रा आज स्थगित ही रखें.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 09 September 2023)

आपके तन-मन में बेचैनी अनुभव होगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या विवाद हो सकता है. मां की तबीयत खराब होने की आशंका बनी रहेगी. किसी काम के पूरा ना होने से आपका उत्साह ठंडा पड़ जाएगा. आपको नींद न आने से अस्वस्थता अनुभव होगा. पानी वाली जगहों से आज दूर ही रहें. मकान, वाहन या अन्य संपत्ति से सम्बंधित मामलों में चिंता हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]