Home » Uncategorized » बाबा ने महिला को आशीर्वाद देते हुए उड़ाई हाथ में पहनी सोने की अंगूठी

बाबा ने महिला को आशीर्वाद देते हुए उड़ाई हाथ में पहनी सोने की अंगूठी

सोलन : जिला सोलन के बीते दिन एक महिला को दिन के समय यह अपनी डियुटी पर थी तो एक बाबा इनकी शॉप मे दरवाजा खोल कर अन्दर आया और पैसे मांगने लगा उसे 5 रु0 दिये तो बाबा कहने लगा कि यह कम है तो इन्होंने 100 रु0 का नोट दिया, फिर बाबा ने आशीर्वाद के लिये इनके सिर पर हाथ रखा व संस्कृत में मन्त्र पढने लगा इसे कुछ मालुम न हुआ तथा बाबा जब वहां से चला गया तो इनके दाहिने हाथ की मीडल उंगली में पहनी हुई सोने की अंगुठी ग़ायब थी। जिसे बाबा चालाकी व विश्वाश के साथ निकाल कर चोरी कर फरार हो गया। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी दिखाकर आरोपित को हिमाचल की सीमा से बाहर जाने से पहले ही परवाणू में दबोच लिया गया। वहीं आरोपित के खिलाफ पुलिस थाना सदर में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 (IPC Section 379) में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला शिकायतकर्ता ने बताया कि गुरुवार के दिन के समय यह अपनी ड्यूटी पर थी। तो एक बाबा उनकी दुकान में दरवाजा खोलकर अंदर आया और पैसे मांगने लगा। इस पर महिला उसे पांच रुपए देने लगी, तो बाबा कहने लगा कि यह कम है। महिला ने उसे 100 रुपए का नोट दिया, जिस पर आरोपित बाबा ने आशीर्वाद के लिए उसके सिर पर हाथ रखा व संस्कृत में मंत्र पढ़ने लगा।
महिला ने बताया कि इनके सोने की अंगुठी की कीमत करीब 50000 रु0 है। आरोपित चालाकी व विश्वास के साथ निकाल कर चोरी करके ले गया। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करते ही आरोपित की छानबीन शुरू की। इस बारे में सभी पुलिस थानों को भी सूचित किया गया।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने कहा कि

आरोपी बाबा अपनी मोटरसाइकिल से फरार हुए आरोपित बाबा को परवाणू पुलिस ने पकड़ लिया है। वह आरोपित बाबा सुखविंदर नाथ निवासी चीमा, तहसील सुनाम, जिला संगरूर, पंजाब को पुलिस थाना सदर सोलन में दर्ज मामले में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद चोरी की गई सोने की अंगूठी भी उस बाबा से बरामद कर ली गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *