Home » ताजा खबरें » मांस खाने से आई हिमाचल में त्रासदी, IIT के डायरेक्टर प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा का अजीबोगरीब बयान

मांस खाने से आई हिमाचल में त्रासदी, IIT के डायरेक्टर प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा का अजीबोगरीब बयान

मंडी : आईआईटी मंडी के डायरेक्टर प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा का अजीबोगरीब बयान सामने आया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि हिमाचल के लोग जानवरों को मारकर मांस खाते है इसी कारण यहां पर प्राकृतिक आपदा के कारण यह त्रासदी आई है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बयान उन्होंने आईआईटी के एक कार्यक्रम में उपस्थित स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए दिया है। हालांकि वीडियो कब का है इसकी सही जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। लेकिन इतना तय है कि यह वीडियो हाल फिलहाल का ही है क्योंकि यहां पर हालही में त्रासदी आई है। आईआईटी ने फिलहाल इस बयान पर चुप्पी साध ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आईआईटी मंडी के डायरेक्टर प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा बच्चों को संबोधित करते हुए मांस न खाने की नसीहत देते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *