Home » ताजा खबरें » Bilaspur News: कंदरौर में हृदय गति रुकने से कॉलेज छात्रा की मौत

Bilaspur News: कंदरौर में हृदय गति रुकने से कॉलेज छात्रा की मौत

बिलासपुर : सदर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कंदरौर की निवासी हिमानी ठाकुर (19) पुत्री सुरेश कुमार की हृदय गति रुकने के कारण मृत्यु हो गई है। उप प्रधान राकेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमानी पीजी कॉलेज बिलासपुर की स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

बुधवार के दिन हिमानी ठाकुर कॉलेज गई थी। करीब 4 बजे के बाद थोड़ी देर वह अपने पापा सुरेश कुमार की दुकान पर रुकी। पानी-पीने व आइसक्रीम खाने के उपरांत वह घर की ओर चली गई। उसने अपनी मम्मी को बताया कि आज कुछ स्वास्थ्य ठीक नहीं है, थोड़ी देर मैं विश्राम कर लेती हूं।

वहीं, थोड़ी देर में हिमानी ने अपनी मम्मी को जोर-जोर से आवाजें लगाई कि उसका सिर घूम रहा है। आनन-फानन में उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया डॉक्टर ने साइलेंट हार्ट अटैक (silent heart attack) होने के चलते उसे मृत घोषित कर दिया l हिमानी की आकस्मिक मृत्यु होने से संपूर्ण क्षेत्र में  शोक की लहर है। गत देर रात हिमानी का अंतिम दाह संस्कार सतलुज (Sutlej) के किनारे कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]