Home » ताजा खबरें » किराने की दुकान चलाने वाले पिता के दो बेटे बने “जज”, बरसों की मेहनत लाई रंग

किराने की दुकान चलाने वाले पिता के दो बेटे बने “जज”, बरसों की मेहनत लाई रंग

बिलासपुर : बिलासपुर जनपद के कल्लर पंचायत के किराने की दुकान करने वाले पिता के दो बेटों विकास और विशाल ठाकुर का चयन सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ है।  कल्लर गांव के नंद लाल ठाकुर के बड़े बेटे विशाल ठाकुर का चयन उत्तर प्रदेश (UP) न्यायिक सेवा (judicial service) 2022 में सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (Judicial Magistrate) के पद पर हुआ है, जबकि विशाल के छोटे भाई विकास ठाकुर का चयन छह महीने पहले ही जज के पद में हुआ है। विशाल के पिता नंदलाल ठाकुर दुकानदार हैं, जबकि माता बिंद्रा ठाकुर गृहिणी हैं।

विशाल के छोटे भाई विकास ठाकुर मध्य प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विशाल ठाकुर ने अपनी एलएलबी (LLB) एवं एलएलएम (LLM) की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ (Punjab University Chandigarh) से की है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल कल्लर तथा उसके पश्चात क्रिसेंट पब्लिक (Crescent Public) बिलासपुर और 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं से पूरी हुई है।

विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय परिवारजनों को दिया है। विशाल ने कहा कि यह उनके माता पिता के संघर्ष का ही परिणाम है कि आज उनके दोनों बेटे जज बन गए हैं। विशाल ने एलएलएम (LLM) प्रवेश परीक्षा एआईएलईटी 2021 (AILET) में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (National Law University Delhi) में भी देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया था।

बता दें कि इनके छोटे भाई विकास ठाकुर भी मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा में बतौर सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट (Judicial Magistrate) नियुक्त हुए हैं। इससे पहले विशाल हरियाणा न्यायिक सेवा (Haryana Judicial Service) 2021 में सिविल जज (civil judge) के लिए इंटरव्यू (Interview) दे चुके हैं।

विशाल का कहना है कि यदि ठान ली जाए और यदि अपनी पूरी मेहनत की जाए तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]