Home » धर्म » बरसात का कहर जारी : सुंदरनगर में सड़क धंसने से एच आर टी सी की बस लुढ़की, 15 यात्री बाल बाल बचे…

बरसात का कहर जारी : सुंदरनगर में सड़क धंसने से एच आर टी सी की बस लुढ़की, 15 यात्री बाल बाल बचे…

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार सुबह से भारी बारिश हो रही है. आलम यह है कि हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है. मंडी जिले में एचआरटीसी की बस भी हादसे का शिकार हुई है. मंडी से शिमला जा रही यह बस सुंदरनगर के कांगू के पास सड़क धंस गई और बस भी नीचे चली गई. इस दौरान बस मलबे के पहाड़ पर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया. बस में ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा 12 यात्री सवार थे और इस दौरान 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

दरअसल, मंडी में बीती रात से भारी बारिश हो रही है. कुल्लू-मनाली के लिए जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए हैं. चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी से पंडोह के बीच 6 मील और अन्य स्थानों पर बन्द है, जबकि वाया कमांद-कटौला होकर कुल्लू जाने वाली सड़क कांढी और चढ़ी नाला के पास बन्द है. वहीं, गोहर चैलचौक होकर जाने वाला दूसरा वैकल्पिक मार्ग टिल्ली के पास बन्द है. बल्ह घाटी में लगातार जलभराव हो रहा है. प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को घरोँ से न निकलने की सलाह दी गई है. उधर, मंडी शहर के खलियार वार्ड में एक छोटे से नाले में भारी बारिश के कारण इतना ज्यादा पानी आ गया कि सड़क ही जलमग्न हो गई. घरों में भी पानी घुस गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *