Home » Uncategorized » ठियोग-छैला सड़क पर बड़ा हादसा, बेकाबू हुआ ट्राला, चपेट में आई कई गाड़ियां, 2 लोगों की हुई मौत…

ठियोग-छैला सड़क पर बड़ा हादसा, बेकाबू हुआ ट्राला, चपेट में आई कई गाड़ियां, 2 लोगों की हुई मौत…

शिमला : छैला में मंगलवार शाम को ब्रेक फेल होने की वजह से सेब से लदा ट्राला की चपेट में 4 गाड़ियां आ गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला सहित 2 लोगों की मौत हो गई। इनके शव ठियोग अस्पताल लाए जा रहे है। नारकंडा से ट्राला सेब लेकर राजगढ़-सोलन होते हुए हिमाचल से बाहर की मंडी को जा रहा था। मगर, चालक गलती से छैला कैंची से सैंज -राजगढ़ के बजाय छैला बाजार की और चला गया और वह छैला बाजार पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया और बेकाबू ट्राला सड़क पर पलट गया। ट्राले की चपेट में कुल चार गाड़ियां आई। तीन गाड़ियों को ट्राले की टक्कर से काफी नुकसान हुआ है, जबकि चौथी गाड़ी नंबर एचपी 30- 0661 इसके नीचे दब गई। इसे जेसीबी और एल‌एनटी की मदद से ट्राले के नीचे से निकाला गया और इससे दो लोगों के शव बरामद किए गए। हादसा कैमरे में रिकॉर्ड हुआ । पुलिस की अब तक जांच के अनुसार यह हादसा ट्राले की ब्रेक फेल होने से हुआ है। घटना स्थल पर कई सेब व्यापारी भी मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे और पुलिस जवान भी मौके पर तैनात थे। इस दौरान ट्राला गाड़ियों को रौंदते हुए आगे बढ़ता है। वहीं शवों को शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए ठियोग अस्पताल लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]