Home » Uncategorized » बहाल होते ही एक बार फिर से बंद हुआ कालका-शिमला एनएच…

बहाल होते ही एक बार फिर से बंद हुआ कालका-शिमला एनएच…

सोलन : आज मंगलवार सुबह 12 बजे के आसपास चंडीगढ़ शिमला हाईवे चक्की मोड़ हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया था। लेकिन अभी अभी ताजा जानकारी के मुुताबिक ये सुकून भरी ख़बर सिर्फ एक घंटे तक ही रही। शिमला को चंडीगढ़ से जोड़ने वाला कालका-शिमला फोरलेन सोलन के चक्की मोड़ के पास एक बार फिर से भूस्खलन होने से बंद हो गया है।

बता दें कि इस हाईवे को दोपहर 12 बजे ही छोटे वाहनों के लिए खोला गया था। मगर, एक घंटे बाद चक्की मोड़ की पहाड़ी दरकनी शुरू हुई और हाईवे को बंद करना पड़ा। गनीमत यह रही कि जिस वक्त ये लैंडस्लाइड हुआ, उससे चंद सेकेंड पहले ही वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। जिस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं अभी भी लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।

वही हाईवे बंद होने से आए स्थानीय जनता सहित पर्यटकों, सेब ढुलाई में लगे ट्रांसपोर्टर, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र के लोग भी परेशान है। अब फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही दोबारा एक बार पूरी तरह से ठप हो गई है। सारा ट्रैफिक अल्टरनेटिव सड़कों से चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]